Personal Loan Vs Credit Card
Personal Loan Vs Credit Card: चाहे हमारी सैलरी कितनी ज्यादा अच्छी क्यों ना हो या फिर हम अपने बिजनेस से कितना पैसा ही क्यों ना कमा रहे हो। कभी ना कभी हमें लोन लेने की आवश्यकता हो ही जाती है। तुरंत पैसा प्राप्त करने के लिए हमारे पास दो ऑप्शन हो सकते हैं। या तो हम पर्सनल लोन ले या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ले।
अब समस्या यही पर शुरू हो जाती है। क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन, दोनों में से क्या यूज करें, जो हमें दिक्कत ना हो। इस बारे में जानना जरूरी है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको विस्तार से बताएंगे की पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों में से क्या बेहतर रहेगा।
Personal Loan Kya Hota Hai। पर्सनल लोन क्या है?
यदि आप नौकरी करते हैं और आपका वेतन कम से कम ₹20000 है। तो आपको पर्सनल लोन मिल सकता है। सैलरी के आधार पर पर्सनल लोन की राशि निर्धारित होती है। सैलरी के लगभग तीन से चार गुना तक आपको पर्सनल लोन दिया जा सकता है पर्सनल लोन पर इंटरेस्ट रेट 9% से 12% तक हो सकती है।
Credit Card क्या है?
क्रेडिट कार्ड कस्टमर की अच्छी फाइनेंशियल पोजिशन के बाद कस्टमर को दिया जाता है। ग्राहक के अकाउंट की ट्रांजैक्शन अगर अच्छी है, तो बैंक के द्वारा क्रेडिट कार्ड ऑफर किया जाता है। जिसके अंतर्गत एक फिक्स लिमिट होती है। उतनी लिमिट तक कस्टमर को पैसा खर्च करने की परमिशन होती है।
जो पैसा बैंक के द्वारा ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड में दिया जाता है, उसमें से जितना भी पैसा कस्टमर यूज करता है और ड्यू डेट से पहले चुका देता है, तो उसे कोई भी इंटरेस्ट देना नहीं पड़ता। लेकिन क्रेडिट कार्ड समय पर ना चुकाने पर ग्राहकों को मोटा इंटरेस्ट देना पड़ सकता है। जिसकी इंटरेस्ट रेट 40 % से 50% तक भी हो सकती है।
Credit Card Vs Personal Loan, Which Is Best: क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन दोनों में से कौन सा अच्छा है?
| Category | Personal Loan | Credit Card |
| Interest Rate | 10% – 24% | 30% – 45% |
| Limit for Spent Money | 100% of Loan Money can be spent | Only up to Credit Limit |
| Time Required to Get Money | 3–7 Days | Anytime (Instant Use after Approval) |
| Repayment Method | Every Month in Installments (EMIs) | Need to Pay Minimum Amount or Full EMI Amount Monthly |
| If Not Paid (Default) | Penalty, High Interest, and Other Charges on Loan Amount | Penalty, High Interest, and Other Charges on Credit Card Bill |
| How to Take Money | Apply Online or Offline through Bank | Offered by Bank if Account Performance is Good |
यह भी देखें:- Multiple Credit Cards : क्या आप भी एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हो?
दोनों में से कौन सा है बेहतर?
- हमने आप को ऊपर टेबल के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के बारे में इंटरेस्ट रेट, रीपेमेंट, पेनल्टी, पात्रता और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बता दी है।
- अगर आप इंस्टेंट लोन प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि कभी-कभी इमरजेंसी के समय में हमें एकदम से पैसों की आवश्यकता होती है, तो ऐसे में आप लोन के लिए तो अप्लाई कर नहीं सकते। लोन लेने में तो कम से कम 3 से 4 दिन लग सकते हैं।
- बैंक से लोन लेने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। इसके अलावा लोन एप्लीकेशन से लोन लेना ज्यादा सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए आप बुरे समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको ज्यादा अमाउंट की आवश्यकता है, लेकिन आपकी क्रेडिट कार्ड में लिमिट बहुत कम है।
- इस स्थिति में आपको फिर पर्सनल लोन के लिए ही अप्लाई करना होगा। ताकि आप अपनी रिटायरमेंट के हिसाब से पैसे प्राप्त कर सके। अगर आप समय पर किस्त का भुगतान कर सकते हैं, तो कम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। तो फिर आपको मोटा इंटरेस्ट देना पड़ सकता है।
यह भी देखें:- Credit Score Kaise Check Kare: क्रेडिट चेक करना ना भूलें
क्रेडिट कार्ड या फिर पर्सनल लोन रीपेमेंट ना कर पाए, तो क्या होगा
- क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन दोनों में से किसी का भी आप यूज कर सकते हैं। लेकिन ली गई राशि का समय पर भुगतान करना जरूरी है।
- अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और आपने समय पर इंस्टॉलमेंट का भुगतान नहीं किया, तो आपका एक तो क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। दूसरा आप पर काफी ज्यादा पेनल्टी लग जाएगी।
- आपको 1000 के बदले 2000 का भुगतान करना पड़ सकता है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड में इंटरेस्ट रेट काफी ज्यादा हाई होती है।
- अगर आप पर्सनल लोन की ईएमआई नहीं दे पाएंगे, तो इस स्थिति में भी आपको पेनल्टी और ब्याज देना होगा। लेकिन पर्सनल लोन में ब्याज या पेनल्टी कम होती है।
- लेकिन क्रेडिट स्कोर, पर्सनल लोन में भी आपका खराब हो जाएगा। इसलिए हम आपको यही कहेंगे कि समय पर अगर इंस्टॉलमेंट का भुगतान कर सकते हैं, तभी आप लोन के लिए अप्लाई करें। नहीं तो अपने दोस्त वा रिश्तेदार किसी से पैसे अरेंज कर सकते हैं।
FAQs
1. अचानक पैसों की जरूरत हो तो क्या लेना सही है?
अगर पैसा तुरंत चाहिए, तो क्रेडिट कार्ड काम आता है।
अगर थोड़ा समय है, तो पर्सनल लोन बेहतर रहता है।
2. ब्याज किसमें ज्यादा लगता है?
क्रेडिट कार्ड में। समय पर न चुकाओ तो बहुत भारी पड़ता है।
3. बड़ा अमाउंट चाहिए हो तो क्या करें?
पर्सनल लोन। क्रेडिट कार्ड की लिमिट अक्सर कम होती है।
4. EMI के मामले में कौन आसान है?
पर्सनल लोन। हर महीने फिक्स EMI रहती है, दिमाग साफ रहता है।
5. क्रेडिट कार्ड कब फायदेमंद है?
जब खर्च छोटा हो और आप पूरा बिल समय पर चुका सकते हों।
6. अगर समय पर भुगतान न हो पाए तो क्या होगा?
दोनों में पेनल्टी लगेगी और क्रेडिट स्कोर खराब होगा,
लेकिन कार्ड में नुकसान ज्यादा होता है।
7. क्या Minimum Due भरने से काम चल जाता है?
नहीं। Interest बढ़ता रहता है और बिल हाथ से निकल जाता है।
8. Salary कम हो तो क्या Personal Loan मिल सकता है?
थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
9. कौन सा option ज्यादा safe माना जाए?
लंबे समय और बड़े अमाउंट के लिए पर्सनल लोन ज्यादा safe है।
10. सबसे सही फैसला कैसे लें?
ये देखें –
पैसा कितना चाहिए,
कितनी जल्दी चाहिए,
और समय पर चुका पाओगे या नहीं।