Credit Card Cash Back vs Reward Points
Credit Card लेते समय ज़्यादातर लोग यही सुनते हैं—
- “इस card पर cashback मिलेगा”
- “Reward points बहुत अच्छे हैं”
- “Offers ही offers हैं”
लेकिन कुछ महीनों बाद वही लोग कहते हैं—
- “Points expire हो गए”
- “Cashback आया ही नहीं”
- “Bill इतना बड़ा क्यों हो गया?”
असल दिक्कत rewards में नहीं, उन्हें इस्तेमाल करने के तरीके में होती है।
Credit Card Cash Back or Reward Points में फर्क समझिए
सबसे पहले यह clear होना ज़रूरी है।
Cashback
- खर्च का कुछ हिस्सा सीधे वापस मिलता है
- Statement में adjust हो जाता है
- समझना आसान होता है
Reward Points
- हर खर्च पर points मिलते हैं
- बाद में redeem करने होते हैं
- सही जगह इस्तेमाल हों, तभी फायदा
सीधी बात में कहें तो— Cashback तुरंत समझ आता है, Reward Points समझदारी माँगते हैं।
1. हर Credit Card एक जैसा reward नहीं देता
यह सबसे आम गलतफहमी है।
असल में:
- कुछ cards online shopping के लिए बने होते हैं
- कुछ grocery और fuel के लिए
- कुछ travel के लिए
अगर आप shopping वाला card fuel के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, तो points मिलेंगे भी तो बहुत कम।
इसलिए:
- Card लेने से पहले reward structure ज़रूर देखना चाहिए
2. Cashback तभी अच्छा है जब खर्च पहले से तय हो
Cashback का मतलब यह नहीं है कि आप extra खर्च करें।
गलत सोच:
- “Cashback मिल रहा है, ले लेते हैं”
सही सोच:
- “ये चीज़ लेनी ही थी, card से ले लेते हैं”
अगर खर्च cashback के कारण बढ़ रहा है, तो cashback बचत नहीं, खर्च का बहाना बन जाता है।
3. Reward Points जमा करके भूल जाना सबसे आम गलती है
बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है:
- Points आते रहते हैं
- कोई ध्यान नहीं देता
- फिर expire हो जाते हैं
हर Credit Card में:
- Points की expiry होती है
- Redeem करने के rules होते हैं
इसलिए:
- 2–3 महीने में points check करना आदत बनाइए
4. Points कहाँ redeem करें, यही असली खेल है
हर option बराबर नहीं होता।
आमतौर पर options होते हैं:
- Gift vouchers
- Travel booking
- Products
- Statement credit
अकसर:
- Vouchers और travel में points की value ज़्यादा मिलती है
- Products में points जल्दी waste होते हैं
Points कमाना आसान है, उन्हें सही जगह इस्तेमाल करना मुश्किल।
5. Bank Offers तभी अच्छे लगते हैं जब खरीद ज़रूरी हो
Festival sale, online offers, bank discounts — सब अच्छे लगते हैं।
लेकिन:
- Offer देखकर खरीदना
- Saving नहीं होती
अगर वही चीज़ आप लेने ही वाले थे, और सही card से ली, तो असली बचत होती है।
6. Grocery, Fuel और Bills में rewards ज़्यादा safe होते हैं
Rewards का सबसे सुरक्षित इस्तेमाल daily खर्च में होता है।
जैसे:
- Grocery
- Fuel surcharge waiver
- Electricity / mobile bills
इन खर्चों से:
- Budget नहीं बिगड़ता
- Rewards धीरे-धीरे जमा होते हैं
यह तरीका long-term में सबसे सही माना जाता है।
7. एक से ज़्यादा cards – तभी ठीक जब control हो
कुछ लोग 2–3 cards रखते हैं और हर card को अलग काम के लिए use करते हैं।
यह तरीका:
- तभी सही है
- जब tracking और discipline हो
अगर:
- Bills confuse हो रहे हैं
- Dates भूलने लगते हैं
तो multiple cards problem बन जाते हैं।
8. No-Cost EMI पर rewards नहीं मिलते (अक्सर)
यह बात लोग बाद में समझते हैं।
अधिकतर मामलों में:
- No-Cost EMI पर reward points नहीं मिलते
इसलिए EMI लेने से पहले rules ज़रूर check करें, वरना disappointment होती है।
9. Rewards के चक्कर में Bill बिगाड़ना सबसे बड़ी भूल
यहीं पर ज़्यादातर लोग फँसते हैं। थोड़ा extra खर्च sirf points के लिए किया जाता है, और फिर bill हाथ से निकल जाता है।
फिर:
- Payment delay
- ब्याज
- charges
और जो rewards मिले होते हैं, उनकी कीमत interest में निकल जाती है। साफ़ शब्दों में कोई भी reward point ब्याज से ज़्यादा कीमती नहीं होता।
10. Rewards कब सही मायने में काम करते हैं?
एक बात हमेशा याद रखिए अगर आप हर महीने बिना तनाव के पूरा Credit Card bill भर पा रहे हैं, तभी rewards का मतलब है। अगर bill control में नहीं है, तो rewards सिर्फ नाम के रह जाते हैं। Rewards तभी सच में reward बनते हैं, जब card आपके control में हो।
यह भी देखें: Credit card EMI vs personal loan: Credit Card EMI सही है या Personal Loan? जाने कौन सा है बेहतर विकल्प
Conclusion
Cashback और Reward Points Credit Card की अच्छी सुविधाएँ हैं, लेकिन यही चीज़ लोगों को सबसे ज़्यादा भटकाती भी है।
अगर आप:
- ज़रूरी खर्च ही करें
- Points समय पर redeem करें
- Bill हमेशा control में रखें
तो Credit Card सिर्फ खर्च का तरीका नहीं, धीरे-धीरे बचत का साधन बन सकता है।लेकिन अगर control नहीं है,
तो rewards भी नुकसान बन जाते हैं। पहले खर्च पर पकड़ बनाइए, rewards अपने आप समझ में आने लगेंगे।
यह भी देखें: Credit Card Limit : Credit Card Limit कैसे तय होती है? और इसे बढ़ाना कब सही होता है
FAQs
1. Cashback बेहतर है या Reward Points?
Cashback simple होता है, reward points सही जगह इस्तेमाल हों तो ज़्यादा फायदा देते हैं।
2. Reward Points expire होते हैं?
हाँ, हर card में expiry होती है।
3. Points redeem न करें तो क्या होता है?
Expiry के बाद points खत्म हो जाते हैं।
4. No-Cost EMI पर rewards मिलते हैं?
अकसर नहीं।
5. Rewards के लिए extra खर्च करना सही है?
नहीं, यह सबसे बड़ी गलती है।
6. Best redemption option कौन सा है?
Vouchers और travel booking।
7. Grocery और fuel पर rewards मिलते हैं?
हाँ, सही card होने पर।
8. Multiple cards रखना सही है?
हाँ, अगर discipline और tracking हो।
9. Rewards credit score को affect करते हैं?
Direct नहीं, लेकिन payment discipline करता है।
10. Rewards कब नुकसानदेह बनते हैं?
जब bill समय पर पूरा न भरा जाए।